सरायपाली : स्कूल से सामानों की चोरी, मामला दर्ज
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोथलडीह के स्कूल का ताला तोड़कर सामानों की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. स्कूल के प्राचार्य सुशील कुमार सेठ पिता मथामणि सेठ उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पण्डापारा जिला महासमुंद ने अपनी शिकायत में बताया है की वह शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भोथलडीह में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है.
प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे स्कूल प्रारंभ होकर शाम के 4 बजे स्कूल बंद होता है. स्कूल के चपरासी देवराज भोई स्कूल के ताला को खोलता एवं बंद करता है. प्रतिदिन की भांति 6 अक्टूबर को सुबह 09:30 बजे देवराज भोई स्कूल खोलने गया तो देखा कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ था और ऑफिस के अंदर रखी आलमारी टूटी पड़ी थी.
तब देवराज भोई ने प्राचार्य सुशील को फोन करके स्कूल बुलाया तब तक स्कूल के अन्य शिक्षक योगेंद्र विशाल, रविंद्र भोई, प्रताप सिंह पटेल, अनुपमा साहू, प्रियतमा प्रधान और निलम ठेठवार व अन्य शिक्षक आ चुके थे.
कोई अज्ञात चोर ऑफिस में लगे दिवाल घड़ी कीमती 1000रू., टेबल पर एक प्लास्टिक झिल्ली में 12 नग नीला पेन मोनटेक्स कंपनी व 10 नग लाल मोनटेक्स कंपनी का पेन कीमती 220रू, स्कूल का रबर सील कीमती 200 रू., 3 नग बालीबाल कीमती करीबन 3000रूपये, बॉस्केट बॉल 6 नग कीमती 6000रू, फुटबाल 6 नग कीमती 6000रू., 3 पैकेट में कुल 18 नग टेनीस बॉल कीमती 1800रू. जुमला कीमती 18220 रूपये को चोरी कर लिया है.
प्राचार्य की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.