बागबाहरा : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
बागबाहरा : ग्राम दारगांव के पास बागबाहरा से झलप जाने वाली मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया. डायल 112 वाहन से उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम घुंचापाली निवासी संजय यादव मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GT 5672 को अपने ठेकेदार रामू पटेल से मांगकर काम से ग्राम सिर्री गया था. सिर्री से वापस आ रहा था.
तभी दोपहर करीब 02:50 बजे दारगांव के पास पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 MK 5323 का चालक अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए संजय की मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे संजय मोटर सायकल के साथ दूर फेंका गया. हादसे में उसके पैरो में एवं शरीर के अन्य जगहो पर चोंटे आयी है एवं मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है. संजय को घायल अवस्था में डायल 112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक क्रमांक CG 04 MK 5323 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.