सरायपाली : बाइक का हॉर्न बजाने पर छात्र के साथ मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : बाइक का हॉर्न बजाने पर छात्र के साथ मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभांठा में बाइक का हॉर्न बजाने पर छात्र की पिटाई की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

दर्राभांठा निवासी D.EL.ED के छात्र योगेश कुमार पिता ज्ञानसिंग कुमार ने अपनी शिकायत में बताया है की 6 अक्टूबर को वह अपने बड़े भाई ज्योतिष कुमार के साथ अपनी मोटर सायकल से दवाई लेने चेक पोस्ट झिलमिला जा रहा था. रात करीब 08:30 बजे प्रदीप बारीक के घर के पास पहुंचे थे. इसी दौरान योगेश ने हॉर्न बजाया तो गांव का संजय बंछोर, भगत बंछोर व यशंवत सोना हॉर्न क्यो बजा रहा है कहकर योगेश को मां बहन की गाली देते हुए तीनो मोटर सायकल को रोक लिये और गाली गलौज करने लगे.

योगेश ने गाली गलौज करने से मना किया तो तीनो बहुत बनता है कहते हुए अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने योगेश और उसके भाई ज्योतिष को चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संजय बंछोर, भगत बंछोर, यशवंत सोना के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें