सरायपाली : झगड़ा विवाद रोकने गए युवक के साथ की मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभांठा में झगडा करने से मना करने के लिए गए युवक के साथ आरोपियों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम दर्राभांठा निवासी कमलेश्वर बंछोर ने पुलिस को बताया की 6 अक्टूबर को रात करीब 08:30 बजे प्रदीप बारीक के घर के पास कमलेश्वर का भाई संजय बंछोर, भगत बंछोर व यशवंत सोना के साथ निर्मल कुमार, ज्योतिष कुमार विवाद झगड़ा कर रहे थे.
विवाद झगड़ा को सुनकर कमलेश्वर अपने घर से छुड़ाने के लिये गया तो निर्मल कुमार, ज्योतिष कुमार ने उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बांस के डंडे से निर्मल कुमार ने मारा एवं ज्योतिष कुमार कमलेश्वर को पकड़ा था. मारपीट करने से कमलेश्वर के सिर के पास चोट लगी है. घटना को कमलेश्वर के भाई संजय बंछोर, भगत बंछोर व यशंवत सोना देखे सुने एवं बीच-बचाव किये.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी निर्मल कुमार, ज्योतिष कुमार के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.