चेकिंग के दौरान 4 लाख का चांदी जब्त, पुलिस को देखकर भाग निकल... - CG Sandesh

चेकिंग के दौरान 4 लाख का चांदी जब्त, पुलिस को देखकर भाग निकला तस्कर

कोरबा :  जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान लाखों के चांदी जब्त किए है, बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर चांदी की पोटली फेंककर भाग निकला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर के पास पुलिस को सूचना मिली कि, सड़क किनारे बाइक सवार कुछ पोटली फेंक कर भाग गया है. इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और मौके पर पहुंची. जब पोटली खोलकर देखा तो चांदी के पायल भारी मात्रा में पोटली में बंधा हुआ था. जिसकी कीमत लगभग 4 लाख बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें