पिथौरा : आँगन की मिट्टी को हटाने की बात पर मारपीट, काउंटर मा... - CG Sandesh

पिथौरा : आँगन की मिट्टी को हटाने की बात पर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरौद में एक परिवार में आँगन की मिट्टी को हटाने की बात पर मारपीट की शिकायत दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम लहरौद पडाव निवासी कैलाश मिरी पिता धनीराम मिरी उम्र 40 साल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया की वे लोग चार भाई हैं. सभी का मकान लगा हुआ है. सभी का रास्ता अलग-अलग है लेकिन मेन रास्ता मोहरसाय के घर तरफ है, जहां सभी परिवार आना-जाना करते हैं. मोहरसाय अपने आंगन के आगे में मिट्टी से मेड जैसे बना दिया था, जिसमें कैलाश मिरी गिर गया. इसलिए कैलाश मिरी ने उक्त मेड को हटा दिया था.

7 अक्टूबर को सुबह करीबन 07 बजे फागूलाल उक्त मेढ को कौन हटाया कहकर गाली गलौज कर रहा था. कैलाश मिरी ने मैं हटाया हूं कहा तो बाबूलाल, फागूलाल तथा मोहरसाय अश्लील गाली गलौज करते हुये डंडा लेकर आये और कैलाश मिरी की बेटी को डंडा से मारे. कैलाश बीच बचाव करने लगा तो मोहरसाय तथा बाबूलाल ने कैलाश, उसकी पत्नि और बेटे के साथ हाथ मुक्का से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाबूलाल, फागूलाल व मोहरसाय के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
वहीं, लहरौद डीपापारा निवासी फागुलाल मिरी पिता मोहरसाय मिरी उम्र 28 साल ने पुलिस को बताया की कैलाश मिरी उसका चाचा है. उसके चाचा लोग चार भाई हैं. सभी का मकान लगा हुआ है. सभी लोग अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग कमाते खाते है. सभी के घर का रास्ता अलग-अलग है किंतु सभी लोग फागुलाल के रास्ता से आना-जाना करते हैं. फागुलाल घर के आंगन में पानी अंदर ना जाये इसलिए मिट्टी से मेढ जैसे बनाये थे, जिसे रात में कैलाश मिरी गाली गलौज करते हुये हटा दिया था. 7 अक्टूबर को सुबह करीब 07 बजे कैलाश मिरी को मेढ को क्यो हटाये हो कहने पर कैलाश ने अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर फागुलाल को कैलाश ने डंडा से मारपीट की.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कैलाश मिरी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें