CG : 20 फिट नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक सवार पिता की घ... - CG Sandesh

CG : 20 फिट नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक सवार पिता की घटना स्थल पर हुई मौत पुत्र हुआ घायल

बालको के चुइया मोड़ के समीप बाइक चालक से वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हुआ है। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकत्सिकों ने परीक्षण उपरांत पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र का इलाज चल रहा है।

 

 

ग्राम कोसगई निवसी फिरन गिरी गोस्वामी व उसका 20 वर्षीय पुत्र बाइक क्रमांक सीजी 12 बीजे 0735 में कोरबा आए हुए थे। बताया जा रहा है कि पिता पुत्र गाड़ी के शोरूम से खरीदी गई प्लेटिना की कश्ति चुका कर वापस अपने गांव कोसगई लौट रहे थे। तभी चुइया के समीप मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गई। जिससे तेज रफ्तार बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में पिता फिरन गिरी गोस्वामी की मौत हो गई। उसका पुत्र संतोष घायल हो गया। सहगीरों ने दुर्घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें