बसना के व्याख्याता हेमराज निषाद वक्ता मंच की राज्य स्तरीय का... - CG Sandesh

बसना के व्याख्याता हेमराज निषाद वक्ता मंच की राज्य स्तरीय काव्य लेखन स्पर्धा में हुए सम्मानित

राजकुमार अग्रवाल, सांकरा : सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच रायपुर की राज्य स्तरीय नशा विरोधी काव्य लेखन स्पर्धा का परिणाम घोषित किया गया. जिसमें राज्य भर से प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर परिणाम बनाया गया. जिसमें बल्दीडीह निवासी सांकरा (जोंक) अंचल के आँचलिक साहित्यकार, उत्कृष्ट कृषक, समाजसेवी एवं व्याख्याता हेमराज निषाद की रचना 'नशा-नाश की जड़ है' कविता को विशिष्ट स्थान प्राप्त हुआ.

हेमराज निषाद को वक्ता मंच के सम्मान समारोह में रचनाकार सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री भक्त चरण दास, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान विधायक सत्यनारायण शर्मा, समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद आनंद कुकरेजा, उद्योगपति पीताम्बर गुप्ता साहित्यकार डॉ सुशील त्रिवेदी, डॉ स्नेहलता पाठक, उर्मिला देवी उर्मि, वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक सुभम साहू, सचिव मनीष अवस्थी, राजकुमार निषाद और भी साहित्यकारों के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें