सरायपाली : तेज रफ़्तार बस ने बाइक और सायकल को मारी ठोकर, 2 की... - CG Sandesh

सरायपाली : तेज रफ़्तार बस ने बाइक और सायकल को मारी ठोकर, 2 की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लंबर के पास तेज रफ़्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है की बस ने सायकल सवार को भी ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने बस चालाक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम गाताडीह निवासी सोधराम सिदार 7 अक्टूबर को वह अपने गांव के अमरसिंग नेताम, खीकराम नायक, नेहरू सिदार, मेहत्तर बरिहा तथा प्रेम किशन सिदार के साथ लंबर बाजार गया था. वापस आते समय सोधराम, अमरसिंग नेताम, खिकराम नायक अपने-अपने साधन से आ रहे थे. सोधराम के सामने प्रेम किशन सिदार के मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 13 AH 3089 में नेहरू सिदार और मेहत्तर बरिहा पीछे बैठकर जा रहे थे.

इसी दौरान ग्राम लंबर के पास सामने से बस क्रमांक CG 04 DG 3001 का चालक अपने बस को भीड एवं पतली रोड होने के बावजूद काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर प्रेम किशन सिदार के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर नेहरू सिदार की मौत हो गयी है तथा मेहत्तर बरिहा को प्राइवेट गाडी में सरायपाली शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गयी.

बताया गया की बस चालक ने डोंगरीपाली गांव के गिरजा सिंह राजपूत के सायकल में भी ठोकर मार दी. सायकल सवार को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बस चालक के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें