महासमुंद : दो अलग-अलग मामलों में 18 लीटर अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने 9 अक्टूबर को दो अलग-अलग मामलों में 18 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पहले मामले में नहर पुल के पास ईमलीभांठा महासमुन्द के पास आरोपी सिध्दार्थ साहू पिता जसराज साहू उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 02 ईमलीभांठा अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते 6300 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रू को मो.सा. कीमती 15000 रू. मे परिवहन कर रहा था, जिसे पुलिस ने रोककर पकड़ा.
वहीँ, दुसरे मामले में आरोपी अब्दुल जावेद पिता अब्दुल रज्जाक निवासी बढ़ाईपारा महासमुन्द को पानी टंकी के पास बस स्टैंण्ड से गिरफ्तार किया गया. वह अवैध शराब बिक्री के लिए रखा था. उसके कब्जे से 11700 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 5200 रू जप्त किया गया.
दोनों आरोपीयों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की गयी है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें