मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करने क... - CG Sandesh

मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करने की कलेक्टर ने की अपील

Bijapur बीजापुर10 अक्टूबर 2023- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा 09 अक्टूबर 2023 को आसन्न विधानसभा निर्वाचन -2023 के लिए घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 89 बीजापुर में आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 07 नवम्बर 2023 को मतदान सम्पन्न कराया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपका वोट अनमोल है इसे बेकार जाने न दें। किसी भी व्यक्ति द्वारा

आपको शराब, पैसे, साड़ी इत्यादि सामानों का प्रलोभन देकर आपके किमती वोट को खरीदना चाहेगा। किन्तु आप उनसे इस प्रकार की कोई भी सामग्री न लेवें। निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर मजबूत लोकतन्त्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें