महासमुंद : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाव... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

10 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय के सभा कक्ष में प्राचार्य महोदया प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल (डी. लिट.) के मार्गदर्शन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। प्राचार्य महोदया की अनुमति से कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ.सर्वेश दुबे (चिकित्सा अधिकारी - आयुर्वेद) तथा उनके सहयोगी मैरी रोज़ (नर्सिंग सिस्टर) शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक महासमुंद के द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विदित हो कि डॉ. दुबे जो आयुर्वेद में एम.डी. हैं, एक मानसिक रोग विशेषज्ञ भी हैं. उन्होंने आज के युवा पीढ़ी के लोगों में बढ़ते मानसिक समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए विद्यार्थियों से वार्तालाप किया. उन्होंने बताया कि नींद ना आना, अवसाद ग्रस्त होना, ध्यान में कमी आना, यह सब किसी मानसिक समस्या की शुरुआत हो सकती है. उन्होंने बताया कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है। किसी समस्या को छिपाने की जगह उस पर ध्यान देने की जरूरत होती है, वरना आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों से आत्महत्या के कारण, समस्या तथा निदान पर सविस्तर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि अगर किसी के व्यवहार में अचानक कोई बदलाव आता है , शरीर का वजन बहुत तेजी से बढ़ता या घाटता है, जिस चीजों से पहले खुशी मिलती थी अब उसमें भी नीरसता आ गई है, तो हमें मनोवैज्ञानिक परामर्श की आवश्यकता हो सकती है.

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग, सामाजिक प्रगाढ़ता में कमी, आदि के कारण मानसिक रोगों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. उन्होंने मानसिक समस्या के लिए परामर्श तथा दवाइयां का सहारा लेने की ओर जोर दिया. अंत में उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं का भी उत्तर दिया तथा उन्हें अनुमति दी कि किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत समस्या होने पर वे सीधे शासकीय चिकित्सालय में आकर उनसे परामर्श ले सकते हैं.

कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रुति झा (सहायक अध्यापक- अंग्रेजी) हिंदी की सहायक प्राध्यापक प्रतिमा चंद्राकर, रवि देवांगन (सहायक प्राध्यापक -अर्थशास्त्र) तरुण कुमार बांधे ( सहायक प्राध्यापक- वाणिज्य), मुकेश कुमार सिन्हा (व्याख्याता कंप्यूटर एप्लीकेशन), हरिशंकर नाथ (व्याख्याता -राजनीति शास्त्र), निलेश कुमार तिवारी (व्याख्याता- गणित), सुश्री शिखा साहू ( व्याख्याता - भौतिक शास्त्र), माधुरी दीवान (व्याख्याता -वाणिज्य) चित्रेश बरेठ ( व्याख्याता- रसायन विज्ञान), केमिका चंद्राकर (व्याख्याता - कंप्यूटर विज्ञान ) , शेषनारायण साहू (प्रयोगशाला तकनीशियन) आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय के कर्मचारी कौशल साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें