महासमुंद : पोस्टल बैलेट और ईडीसी के संबंध में रिटर्निंग ऑफिस... - CG Sandesh

महासमुंद : पोस्टल बैलेट और ईडीसी के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को दिया गया प्रशिक्षण

महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में पोस्टल बैलेट और ईडीसी के संबंध में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का कलेक्टर सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरी गोस्वामी ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु वाले तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी उनके घरों में जाकर प्रपत्र 12 डी में आवेदन लेंगे। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उनके नाम से प्रपत्र 13 एक, 13 बी, 13 सी, 13 डी तथा पोस्टल बैलेट जारी किया जाएगा।

इस पोस्टल बैलेट को लेकर मतदान अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर तथा सेक्टर अधिकारी संबंधित व्यक्ति के घर जाकर मतदान करायेंगे। मतदान की गोपनीयता रखते हुए इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय कुमार साहू, नोडल अधिकारी रविराज ठाकुर, एसडीएम महासमुंद उमेश साहू, एसडीएम बागबाहरा सृष्टि चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें