पिथौरा : एनएच-53 रोड़ पर मवेशी से टकराई बाइक, 1 की मौत 2 घायल - CG Sandesh

पिथौरा : एनएच-53 रोड़ पर मवेशी से टकराई बाइक, 1 की मौत 2 घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपाली के पास एनएच-53 रोड पर अचानक मवेशी आ जाने से मोटर सायकल मवेशी से टकराकर गिर गई. हादसे में एक की मौत हो गयी, वहीं दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 9 अक्टूबर को शाम करीबन 04 बजे ग्राम खुसरूपाली निवासी दशरथ दीवान, दशरथ की पत्नी कुलेश्वरी दीवान और भांजा टीकेश्वर दीवान मोटर सायकल हीरो होण्डा क्रमांक CG 04 CP 8037 में ग्राम कुलरिया जा रहे थे. मोटर सायकल को टीकेश्वर दीवान चला रहा था.

शाम करीबन 05 बजे ग्राम डुमरपाली के पास एनएच 53 रोड पर अचानक मवेशी आ जाने से उनकी मोटर सायकल मवेशी से टकरा गई, जिससे वे नीचे गिर गए. उन्हें चोटे आई. तीनों को ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दशरथ दीवान को मृत घोषित कर दिया. कुलेश्वरी दीवान का ईलाज चल रहा है एवं टीकेश्वर दीवान का प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद रेफर कर दिया गया है.

सूचना मिलने पर दशरथ के भाई बीरबल सीएचसी पिथौरा पहुंचा और कुलेश्वरी दीवान से घटना की जानकारी ली. जिसके बाद बीरबल ने टीकेश्वर दीवान के खिलाफ मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से एक्सीडेंट होने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी टीकेश्वर दीवान के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें