बसना : हर गांव में हनुमान चालीसा केंद्र बनाएगा राष्ट्रीय बजर... - CG Sandesh

बसना : हर गांव में हनुमान चालीसा केंद्र बनाएगा राष्ट्रीय बजरंग दल

राष्ट्रीय बजरंग दल बसना विधानसभा के सभी गांव तक हनुमान चालीसा केंद्र बनाकर 30 हजार घरों तक पहुचने का लक्ष्य रखा है जिसकी शुरुवात बसना से की गई आज बसना नगर में महा हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में हिन्दू सामज शामिल हुआ बता दे कि वीर हिन्दू विजेता हिन्दू की लक्ष्य को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल अब तक बसना, सरायपाली विधानसभा के लगभग 240 गांव तक अपनी समिति बना चुका है और आगामी समय मे गांव-गांव में महा आरती हो उसकी रणनीति बना रही है कि हिन्दुओ को संगठित करने के लिए प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा हो वो हिन्दुओ की शक्ति केंद्र बने.

15 हजार नये कार्यकर्ता बनाने का है लक्ष्य - मोहन सोनवानी
मोहन सोनवानी ने बताया की राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा जिले में 15 हजार नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य लिया जो 15 दिनों में पूरा होने की संभवना है. कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रवास कर रहे है. हिन्दू ही आगे की लक्ष्य को लेकर सभी गांव में समिति बनाएँगे.

बसना में हुए महाआरती में सैकड़ो हिन्दू सम्मलित हुए. आगामी समय मे महाआरती के माध्यम से समूचे हिन्दू समाज को एक करना ही हमारा ध्येय - हनुमान चालीसा सयोंजक चरण सिंह.


अन्य सम्बंधित खबरें