महासमुंद : चाबी के गुच्छे से वार कर पहुँचाया चोट
महासमुंद के कुर्मीपारा वार्ड नंबर 18 में दोस्तों के साथ बैठे युवक के साथ एक व्यक्ति ने अश्लील गाली गलौज की. आरोपी को गाली गलौज करने से मना करने पर उसने चाबी के गुच्छे से वार कर सर में चोट पहुँचाया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
वार्ड नंबर 18 कुर्मी पारा महासमुन्द निवासी विजय कुमार चन्द्राकर ने अपनी शिकायत में बताया है की 10 अक्टूबर को शाम करीब 5:30 बजे वह अपने दोस्त मोहक चन्द्राकर, गोविन्दा चन्द्राकर के साथ रंग मंच कुर्मीपारा वार्ड नंबर 18 महासमुन्द के सामने बैठे थे. तीनों आपस मे बात चीत कर रहे थे. उसी समय मोहल्ले का होमेश कौशिक उर्फ टील्लू आया और तीनो को बेवजह मां बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगा.
मना करने पर होमेश ने विजय का गला पकडकर हाथ मुक्का एवं चाबी गुच्छा से विजय के सिर के बाये तरफ मार दिया, जिससे उसके बाये कान के उपर सिर में चोट आया है. होमेश कौशिक ने जान से मरने की धमकी भी दी है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी होमेश कौशिक के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.