महासमुंद : डॉ. हेमंत खटकर को मिली पीएचडी की उपाधि
समाज सेवक छत्तीसगढ़ी एलबम एवं फिल्म कलाकार तथा पेशे से शिक्षक डॉ. हेमंत कुमार खटकर को शिक्षा शास्त्र के माध्यम से विभाग के एचओडी डॉ संजीत कुमार साहू शोध निर्देशक डॉ. रेखा नरेंद्र जीभकाटे के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले के कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों में शैक्षिक उपलब्धि अध्ययन आदतों एवं उनके व्यक्तित्व प्रकार के परिपेक्ष में अध्ययन विषय पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया है।
डॉ हेमंत खटकर एक सक्रिय समाज सेवक, लेखक, कलाकार एवं पेशे से शिक्षक के रूप में अपनी लगन, मेहनत से अनेक सम्मान पत्र एवं अपनी प्रतिभा में अलग पहचान बनाई है. डॉ हेमंत खटकर की प्रेरणादायक एवं सकारात्मक तथा महापुरुषों की जीवनी वाली 4 (चार) पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है तथा एक शोध वाली पुस्तक बहुत जल्द बाजार में उपलब्ध हो जाएगी. इसके साथ ही वे अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप में शामिल होकर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं.
डॉ हेमंत खटकर ने यूजीसी केयर लिस्टेड जनरल एवं पियर्स रिव्युड एवं रेपडिफ जनरल में दर्जनों शोध प्रकाशित हो चुके हैं , समाज सेवा लेख कला एवं शासकीय योगदान के लिए भारत सरकार, निजी आयोग आई एस ओ एवं ज्ञान गंगा फाउंडेशन के द्वारा इंडियन आईकान, वेफ ऑफ बुक रिकॉर्ड एवं आई एस ओ के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय अवार्ड तथा बेस्ट शिक्षक अवार्ड एवं अनेकों सामाजिक रूप दिए जाने वाले सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, साथ ही लेखन कला के लिए कला कौशल सुरगम्य साहित्य सम्मान, संत बाबा गुड़गे के राष्ट्रीय साहित्य सम्मान , बाबा अंबेडकर साहित्य सम्मान, कला कौशल रत्न सम्मान, छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं । डॉ हेमंत खटकर को देश के उत्कृष्ट 12वीं की मान्यता वाले श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के दीक्षांत समारोह में राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिश्चंद्र , डॉ के सारास्वत चांसलर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं सचिव डीआरडीओ सच्चिदानंद शुक्ला, वाइस चांसलर रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर, प्रोफेसर यू एस मिश्रा चेयरमेन निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग छत्तीसगढ़ प्रोफेसर जे एस राजपूत चेयरमेन एन सी आई टी एवं डायरेक्टर एन सी आर टी एवं फेमस बॉलीवुड कलाकार एवं लेखक श्री आशुतोष राणा के अतिथि एवं उनके शुभ हाथों से डायरेक्ट की उपाधि प्रदान किए । उसके बड़े उपाधि प्राप्त करने पर जनप्रतिनिधियों , शिक्षकों , कर्मचारियों, साहित्यकारों एवं सामाजिक लोगों एवं मित्रों में हर्ष व्याप्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं ।