सरायपाली : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी मोटर सायकल... - CG Sandesh

सरायपाली : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी मोटर सायकल चोरी

सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी मोटर सायकल चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम हर्राटार निवासी निरंजन सेठ पिता शौकीलाल सेठ 15 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली गया था, जहाँ उसकी पत्नी डिलवरी हेतु भर्ती थी. उसी दिन उसकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GH 2854 को अस्पताल के बाहर मोटर सायकल को खडा कर अस्पताल में रूका था. समय-समय पर मोटर सायकल का इस्तेमाल कर रहा था.

17 अगस्त को शाम करीब 4 बजे निरंजन बहार आकर देखा तो मोटर सायकल कीमती करीब 25,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था. उसके बाद से मोटर सायकल के मिलने की उम्मीद में पता तलाश किया नहीं मिला तो 11 अक्टूबर को निरंजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें