अंबिकापुर : विवेकानंद स्कूल में एयर बलून व सिलिंडर फटा...दो ... - CG Sandesh

अंबिकापुर : विवेकानंद स्कूल में एयर बलून व सिलिंडर फटा...दो दर्जन घायल

अंबिकापुर। दशहरा पर्व पर हिन्दू युवा एकता मंच द्वारा शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा से पहले घड़ी चौक पर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में तैयारियां की जा रही है। तैयारियों के बीच विशालकाय गुब्बारे में हवा भरने के दौरान गुब्बारा अचानक फट गया ।

जिससे भारी मात्रा में धूल, रेत व गिट्टी के कण इधर-उधर छिटक गए। इसके चपेट में आकर स्कूल के मैदान में मौजूद लगभग दो दर्जन बच्चों के साथ हिन्दू युवा एकता मंच के सदस्यगण भी घायल हो गए।

 


घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया
घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिलिंडर से एयर बलून को भरा जा रहा था। उसी दौरान सिलिंडर और बलून दोनों फट गए। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस घटना के तत्काल बाद सभी घायल बच्चों व हिन्दू युवा एकता मंच के सदस्यों को निजी व शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हुए हैं। यहां घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

हिंदू युवा एकता मंच द्वारा प्रतिवर्ष दशहरा पर्व पर शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा की तैयारी कई दिनों से की जा रही है। इसी तैयारी के मद्देनजर काफी बड़ा एयर बैलून भरा जा रहा था। यह कार्य स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में चल रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है। एयर बलून होने के कारण स्कूल के बच्चे भी उसे देखने के लिए पहुंच गए थे। और वह भी इसकी चपेट में आकर घायल हुए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें