महासमुंद : बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में माँ ने दर्ज करायी शिकायत
महासमुंद थाने में एक महिला ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की 11 अक्टूबर को उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें