बसना : शराब परिवहन करने वाला पुलिस की गिरफ्त में, 25 लीटर शराब सहित बाइक जप्त
सुकदेव वैष्णव, बसना : 12 अक्टूबर को बसना पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से मोटर सायकल भी जप्त किया गयी है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम भूकेल से बरिहापाली जाने का मार्ग में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी महुआ शराब लेकर अपने मोटर सायकल में परिवहन करने वाला हैं.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी नरेश डडसेना पिता गिरधर डडसेना उम्र 30 साल निवासी खरोरा को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से एक सफेद कलर के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे एक 20 लीटर वाली जरकीन में भरी 20 लीटर देशी महुआ शराब व एक सफेद कलर के 05 लीटर वाली जरकीन में भरी 05 लीटर देशी महुआ शराब कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब किमती 5000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र. CG06 GD 0158 किमती 40000 रूपये, जुमला रकम 45000 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 552/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया. आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है.
संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, प्र0आर0 संतोष यादव, आरक्षक बिरेन्द्र साहू, ललित यादव, संजय सोनी, सुनील चन्द्रवंशी, निर्मल बरिहा एवं थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया।