महासमुंद : जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए वीडि... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए वीडियो अवलोकन टीम का गठन

महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए वीडियो अवलोकन टीम का गठन किया है। यह निगरानी दल प्रतिदिन होने वाली वीडियोग्राफी का अवलोकन करेंगे। 

जारी आदेश अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39- सरायपाली के लिए वीडियो अवलोकन टीम में विकास विस्तार अधिकारी हिराधर सिदार को बनाया गया है उनके सहायक अधिकारी जयलाल भोई है।

विधानसभा 40- बसना के लिए विकास विस्तार अधिकारी सुरेश पटेल है, उनके सहायक अधिकारी रूप सिंह सिदार है। विधानसभा 41- खलारी के लिए विकास विस्तार अधिकारी केशव कुमार देवांगन है,उनके सहायक अधिकारी कलीराम मधुकर है और विधानसभा 42- महासमुंद के लिए विकास विस्तार अधिकारी रोहित दास पारेश्वर है उनके सहायक अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा को बनाया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें