महासमुंद : दो दिवसीय नोनी जोहर कार्यक्रम में महासमुंद के 5 संकल्प स्वयंसेवी हुए शामिल
महासमुन्द नोनी जोहार कार्यक्रम के तहत शक्ति सम्मान स्वाभिमान के थीम पर यूनिसेफ और छग वी द प्यूपल के प्रयास से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर होटल सायाजी में संपन्न हुआ जिसमे 10 अक्टूबर को मासिक स्वास्थ्य एवम 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश से आए स्वयंसेवी जिन्होंने स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता वृक्षारोपण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है उनको प्रोत्साहित एवम सम्मानित किया गया इसी कार्यक्रम में महासमुंद जिले में चल रहे जिला प्रशासन एवम यूनिसेफ के संयुक्त कार्यक्रम 5 संकल्प*के स्वयंसेवी यूनिसेफ के जिला सलाहकार ऋषभ तिवारी के नेतृत्व में शामिल हुए स्वयंसेवियों को उनके जिले में किए गए समाजसेवी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के फलस्वरूप उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया स्वयंसेवियों में दिनेश साहू,भूपेश साहू,गायत्री मिश्रा, नूरी खान,सुधा साहू एवम सिंधु जगत को सम्मानित किया गया जिससे समाज में स्वास्थ्य और पोषण में किए जा रहे जागरूकता कार्य हेतु प्रोत्साहन मिला एवम आगामी दिवसों में उत्साह पूर्वक उनके द्वारा सामाजिक जागरूकता कार्य युद्ध स्तर में की जाने की बात कही गई कार्यक्रम में मुंबई से आई हुई बॉलीवुड एक्टर स्मृति कालरा के द्वारा स्वयंसेवियों को समाज में उनकी क्या भूमिका होनी चाहिए इस दिशा में महत्व बताते हुए उत्साहवर्धन किया गया उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे द्वारा दिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें