महासमुंद : सेलून में नाई के साथ की मारपीट
महासमुंद के एक सेलून में आकर नाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
वार्ड नं. 03 ईमलीभाठा महासमुंद निवासी निलेश सेन ने पुलिस को बताया की वह सेलून काम सिखने सूरज सेलून में जाता है. 11 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे सूरज सेलून में था. उसी समय मोहल्ले का देवेन्द्र गिरी गोस्वामी आया और निलेश को साईड हो कहकर धक्का दिया.
निलेश ने उसे मुड़कर देखा और क्यो धक्का दे रहे हो कहा तो आरोपी ने मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगा और घुरकर देखता है कहकर अपने पास रखे नुकीली धारदार वस्तु से मारपीट किया, जिससे निलेश के दाहिना कंधा में चोट लगकर काफी खून निकला है. घटना को वहां पर उपस्थित सूरज सेलून का संचालक घनश्याम, वर्कर दीपेश, आरू सिंह राजपूत व रोशन बग्गा देखे सुने और बीच बचाव किये है. घटना के बाद देवेन्द्र गिरी वहां से भाग गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र गिरी गोस्वामी के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC के तहत अपराध कायम किया है.