सरायपाली : शराब दूकान के बाहर से बाइक चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : शराब दूकान के बाहर से बाइक चोरी

सरायपाली के शराब दूकान के बाहर बाइक खड़ी कर दारु लेने गए युवक की बाइक चोरी हो गई. गाडी के डिक्की में मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज भी थे. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है.

ग्राम कोसमपाली निवासी दुलारसिंग दीवान ने पुलिस को बताया की 3 अक्टूबर को वह अपने मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GK 2789 में बैंक के काम से अपने बड़े पिताजी विद्याधर दीवान के साथ कोसमपाली से सरायपाली गया था. वापसी के समय मोटर सायकल के डिक्की में मोबाइल, आधार कार्ड, पास बुक, ऋण पुस्तिका को रखकर शाम 07 बजे रखकर घर जा रहे थे. घर जाते समय दुलारसिंग के बडे पिताजी शराब पिने की इच्छा जाहिर किये तो दोनो मोटर सायकल से झिलमिला स्थित शराब भट्टी गये.


मोटर सायकल को शराब भट्टी से कुछ दुरी पर रखकर करीब 07:30 बजे शराब खरीदने गये तथा शराब खरीदकर कुछ देर बाद वापस जहां मोटर सायकल खडा किये थे वहां गए तो देखे कि मोटर सायकल नहीं था. आसपास शराब भट्टी के चारो दिशा में पता तलाश किये लेकिन मोटर सायकल कहीं नहीं मिला. कोई अज्ञात चोर उनकी मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GK 2789 कीमती 40,000 रूपये व मोटर सायकल के डिक्की में रखे मोबाइल INFLIX कंपनी का एन्ड्रायड मोबाइल कीमती 7500 रूपये चोरी कर ले गया है.

दुलारसिंग चोरी हुए मोटर सायकल, मोबाइल व अन्य सामानो का आसपास पता तलाश करते रहा. नहीं मिलने पर 10 अक्टूबर को अज्ञात चोर के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें