बसना : हॉस्पिटल के सामने अवैध शराब रखकर ग्राहक का इंतजार करते आरोपी गिरफ्तार
सुकदेव वैष्णव, बसना : बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर के हॉस्पिटल के सामने अवैध शराब रखकर ग्राहक का इंतजार करते आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा. 13 अक्टूबर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सेवा भवन हास्पीटल के सामने ग्राम जगदीशपुर में एक व्यक्ति एक काला रंग के बैग में अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखकर खडा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार कोसरिया पिता दयालाल कोसरिया उम्र 32 साल निवासी सावित्रीपुर थाना सांकरा हाल वार्ड नंबर 02 बसना को पकड़ा.
उसके कब्जे से एक काला रंग के बैग गुलाबी पट्टी व HP लिखा हुआ के अंदर 04 नग सफेद प्लास्टिक झिल्ली अंदर भरी प्रत्येक झिल्ली में पांच - पांच लीटर कुल 20 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 4,000 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 553/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है.
संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, म0प्र0आर0 चंचल बंसवार, आरक्षक बिरेन्द्र साहू, नरेश बरिहा, ललित यादव, संजय सोनी, निर्मल बरिहा एवं थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया.