पंडित रविशंकर शुक्ला नगर से लापता बालक की लाश खरसिया नहर में... - CG Sandesh

पंडित रविशंकर शुक्ला नगर से लापता बालक की लाश खरसिया नहर में बरामद,पुलिस जांच में जुटी

कोरबा : रविशंकर नगर स्थित कपड़ा व्यावसायी ओमप्रकाश गुप्ता के 9 वर्षीय बालक धीरज गुप्ता की लाश खरसिया नहर मे बरामद की गई। जहां खरसिया पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ज्ञात हो कि कोरबा जिलांर्गत रविशंकर नगर दादर रोड़ वार्ड क्रमांक 31 जल विहार कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश गुप्ता जो रविशकंर नगर में कपड़े का दुकान संचालित करते है। जिनका 9 वर्षीय बालक धीरज गुप्ता 8 अक्टूबर 23 दिन रविवार के दोपहर से घर के सामने से एकाएक गायब हो गया था, जो देर रात तक घर नहीं पहुंचा।

 


जहां लापता बालक के परिजन अपने रिश्तेदारों व आस पड़ोस में काफी खोजबीन किए मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसकी शिकायत ओमप्रकाश गुप्ता ने मानिकपुर चौकी में करवाई। जिसकें तुरंत बाद कोरबा पुलिस ने जिले के सभी थानों के आलावा समीपवर्ती जिलों के थाने में भी इस घटना से अवगत कराया। जहां रायगढ़ जिले के खरसिया के नहर में एक बच्चें की लाश मिलने की सूचना मानिकपुर पुलिस को मिली।

सूचना मिलने पर मानिकपुर के स्टाफ लापता बच्चें के परिजनों के साथ बच्चे को चिन्हाकिंत करने खरसिया 13 अक्टूबर 23 दिन शुक्रवार को पहुंचे। परिजनों ने बच्चों के शरीर में बचपन के दाग व गले की हार से उसकी पहचान किया। खरसिया पुलिस ने लाश को पंचनामा कर मर्रचुरी में रखा है। रात ज्यादा होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार 14 अक्टूबर को लाश की पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। आखिरकार बच्चा कैसे और किसके साथ था इसका खुलासा पुलिस के जांच के बाद ही हो सकेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें