महासमुंद : दामाद को शराब पिलाने की बात पर देवरानी जेठानी में... - CG Sandesh

महासमुंद : दामाद को शराब पिलाने की बात पर देवरानी जेठानी में विवाद, मारपीट का मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुरकी में दामाद को शराब पिलाने की बात पर देवरानी जेठानी में विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर जेठानी और उसके बेटे ने मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम मुरकी निवासी जेठिया बाई नारंग ने पुलिस को बताया की 12 अक्टूबर को दोपहर 02 बजे उसका दामाद जिनेन्द निवासी पटेवा थाना नयापारा जिला रायपुर रिस्तेदारी में जेठिया बाई के घर आया था. शाम करीबन 06 बजे जेठिया बाई की जेठानी चम्पा बाई नारंग ने जिनेन्द को खाना खिलाने अपने घर बुलाया और चम्पा बाई नारंग एवं उसके पुत्र टीकम नारंग जिनेन्द को इतना शराब पीला दिये कि नशे में बातचीत नहीं कर पा रहा था, जिसे देखकर जेठिया बाई अपने जेठानी चम्पा बाई एवं उसके पुत्र टीकम नारंग को बोली कि मेरे दमाद जिनेन्द शराब नही पीते है उसको तुम लोग इतना शराब क्यो पीला दिये हो कि ठीक ढंग से बातचीत नही कर पा रहे है.

इसी बात पर से चम्पा बाई नारंग एवं उसके पुत्र टीकम नारंग ने जेठिया बाई को अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चम्पा बाई ने हाथ मुक्का से मारपीट की. टीकम नारंग द्वारा टंगली से मारपीट करने से जेठिया बाई के सिर में चोट आई है. जेठिया बाई को ईलाज हेतु डायल 108 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद पहुँचाया गया.

पुलिस ने आरोपी चंपा बाई पति ईतवारी उम्र 45 साल और उसके बेटे टीकम नारंक के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें