बसना : पुलिस ने रेड कार्रवाई कर 09 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब ... - CG Sandesh

बसना : पुलिस ने रेड कार्रवाई कर 09 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त की

सुकदेव वैष्णव, बसना : बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सरकंडा में 13 अक्टूबर को रेड कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर अवैध शराब जप्त की है. आरोपी दुखनासन पिता छतर सिंह सिदार उम्र 42 वर्ष निवासी सरकंडा चौकी भंवरपुर के कब्जे से जप्त 09 लीटर शराब की कीमती 1800 रूपये बताई गई.

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है. सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक बंशीलाल जांगड़े, आरक्षक इतवारी ओगरे, लखन ध्रुव का विशेष योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें