इस विधानसभा क्षेत्र में BJP कार्यकर्ता की हत्या - CG Sandesh

इस विधानसभा क्षेत्र में BJP कार्यकर्ता की हत्या

धमतरी। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर घमाशान के बीच धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में एक भाजपा नेता की हत्या होने की खबर है। कुरुद विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का क्षेत्र है जहां इस बार भी भाजपा की टिकट पर अजय चंद्राकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा नेता अजय चंद्राकर को पुनः जीत दिलाने के लिए क्षेत्र के कार्यकर्ता जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

 


इसी बीच कुरुद क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की हत्या हुई है। विधायक अजय चंद्राकर ने जांच की मांग की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद जिला धमतरी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की जघन्य हत्या कर दी गई, इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था पर पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नही किया था।

अरारी फरारी दिखाती रही। आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्या हो सकती है। निष्पक्ष चुनाव के लिए SP ,SDOP और कुरुद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाया जाए और सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें