सरायपाली : धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाले को पुलिस ने पकड़ा
सरायपाली पुलिस ने 14 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है. पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस्ती सरायपाली तालाब शिव मंदिर के पास में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा धमका रहा है.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहाँ प्रकाश सारथी पिता तिहारू चंद सारथी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली अपने हाथ में लोहे का चाकू लेकर आने-जाने वालों को डरा धमका रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
पुलिस ने एक लोहे का धारदार चाकू जिसमें लकड़ी का मूठ लगा हुआ है, कुल लंबाई 13.2 इंच , मूठ की लंबाई 4.1 इंच , फल की लंबाई 9.1 इंच , फल की चौड़ाई 2.5 इंच आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.