सरायपाली विधानसभा सीट : कांग्रेस से प्रबल दावेदार के रूप में सामने आ रहे सेवानिवृत्त शिक्षक चम्पत लाल चौहान
सरायपाली -छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है।सरायपाली में भी दोनों प्रमुख दल अपनी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं वहीं भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया के नाम की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने अभी तक छत्तीसगढ़ में सूची जारी नहीं की है। सरायपाली से लगभग 46 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन दावेदारों में एक नाम आता है चम्पत लाल चौहान का जो सेवानिवृत्त प्रधान पाठक हैं।
बता दें कि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक चम्पत लाल चौहान का 2018 के चुनाव में कांग्रेस से नाम चल रहा था कि किस्मत लाल नंद के कारण चम्पत लाल चौहान की किस्मत खराब हो गई और टिकट से वंचित रह गए। वर्तमान में चौहान प्रमुख दावेदार के रूप उभरकर सामने आ गये हैं और निरंतर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जन संपर्क कर आशिर्वाद मांग रहे हैं। वर्तमान में गांड़ा समाज के जिलाध्यक्ष हैं और दो बार समाज के पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष, फुलझर अंचल गांड़ा समाज के महासचिव का दायित्व संभाल चुके हैं।
सरायपाली विधानसभा के भंवरपुर में 11 वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं। युवा नेता अमर नाग की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। चम्पत लाल चौहान समाज सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य मानते हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी से मेरा जुड़ाव रहा है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश व समाज के हित में है। अहिंसा परमो धर्म के आधार पर चलने वाली पार्टी किसी का अहित नहीं कर सकती। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के सपनों का भारत है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी जी ने एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है वह एक मिशाल है। हम सब हिन्दुस्तानी हैं और हिन्दुस्तान से हमें मोहब्बत है। आपसी भाईचारा, एकता, अखण्डता और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करने कांग्रेस का मै एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। पार्टी का आदेश होगा तो सरायपाली विधानसभा क्षेत्र का सेवा करने को तैयार हूं। उल्लेखनीय है कि चम्पत लाल चौहान निरंतर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस की रीति नीति के बारे में आम जनता को अवगत करा रहे हैं।