बसना : आदर्श आचार संहिता का पालन व दुर्घटना को दूर करने के ल... - CG Sandesh

बसना : आदर्श आचार संहिता का पालन व दुर्घटना को दूर करने के लिए की गई चलानी कार्यवाही

बसना नगर में विधानसभा चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता पालन व नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने शहीद वीरनारायण सिंह चौक में दुर्घटना को दूर करने के लिए जो यातायात नियम बनाये गए है उसका पालन करवाने मोटर वाहनों की की चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो 15 पर 4500 रुपये की चलानी कार्यवाही की जबकि शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाने वाले एक व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया।

बसना थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आर्दश आचार संहिता के तहत चार पहिया वाहनों में लगे राजनीतिक, नेम प्लेट को हटाने के निर्देश दिये गए है जिसके पालन एवं नवरात्रि दशहरा के मद्देनजर बसना पुलिस सड़क दुर्घटना को दूर करने के लिये जो यातायात नियम बनाये गए हैं उनका पालन करवाने गाड़ियों की चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर बिना लाइसेंस, तेज गति से वाहन चलाने, नशे में गाड़ी चलाने वाले, चारपहिया वाहनों में सीटबेल्ट का उपयोग नही करने वालो पर, मोटरसाइकिल में तीन सवारी करने, मोटरसाइकिल चालको को हेलमेट का उपयोग नही करने पर, 18 से कम उम्र किशोरों द्वारा मोटरवाहन चलाने पर, बिना परमिट व बिना वैधजात के वाहनों पर और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने लोगों पर यातायात नियम का उल्लंघन करने खिलाफ मोटरसायकिल एक्ट के तहत बसना पुलिस द्वारा 15 चालानी कार्यवाही कर मोटरवाहन चालको से 4500 रुपये शुल्क वसूली की गई। जबकि शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाने वाले एक व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया। आगे भी निरंतर मोटरसाइकिल व वाहनों पर चलानी कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही में बसना थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक उत्तम तिवारी सहित पूरी पुलिस टीम का योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें