सरायपाली : बाइक की डिक्की से सामान चोरी का आरोप लगाते हुए की मारपीट, 2 भाईयों के खिलाफ केस दर्ज
सरायपाली के बाजारपारा स्थित शनि मंदिर के पास दो भाइयों ने बाइक की डिक्की से सामान चोरी का आरोप लगाते हुए युवक के साथ मारपीट की. मामल की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड नं. 11 बाजारपारा सरायपाली निवासी राहुल तांडी ने पुलिस को बताया की 10 अक्टूबर की शाम वह बाजारपारा शनि मंदिर के सामने गली में अपने मोबाइल से बात करते हुये खडा था. वहीं पर बंशी स्वाई, हीना स्वाई का मोटर सायकल खडा था. कुछ देर बात करने के बाद राहुल वहां से चला गया.
रात करीब 8 बजे पुन: मोबाइल से बात करते रोड पर चल रहा था. शनि मंदिर के पास बाजारपारा पहुंचा था तभी बंशी स्वाई, हीना स्वाई दोनों भाई आये और मेरे मोटर सायकल के डिक्की से पावर बैंक, सीरप, गोली एवं पेट्रोल चोरी किये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगे. राहुल ने गाली गलौज करने से मना किया तो दोनों भाई एकराय होकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये. हीना स्वाई अपने दुकान से बांस का डण्डा लाकर राहुल के बाये हाथ कोहनी, पीठ, दोनो जांघ पर मारपीट किया है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बंशी स्वाई, हीना स्वाई के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.