बसना : 10 लीटर महुआ शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार
सुकदेव वैष्णव, बसना : पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु. अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर को हमराह स्टाफ के जुर्म जरायम पतासाजी एवं पेट्रोलिंग पर टाऊन देहात रवाना हुआ था.
इसी दौरान वीरनारायण सिंह चौक बसना के पास जरिये मुखबीर सूचना मिली कि दो व्यक्ति होण्डा एक्टीवा स्कूटी क्र0 CG06 GV 6410 में अवैध शराब परिवहन करते रायपुर बाईपास रोड की ओर से बसना की ओर आ रहे हैं .
सूचना पर पुलिस ने बिजली ऑफिस के सामने पुराना रायपुर रोड बसना पहुंचकर दो व्यक्तियों को पकड़ा. स्कूटी चालक ने अपना नरेश ओगरे पिता मालिक राम ओगरे उम्र 32 साल निवासी वार्ड नं. 02 भगत सिंह वार्ड बसना तथा पीछे में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम तेजकुमार कुर्रे पिता महादेवा कुर्रे उम्र 25 साल साकिन रायकोना थाना सरसीवां जिला सांरगढ बताया.
उनके संयुक्त कब्जे से 1. एक सफेद कलर के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे दो प्लास्टिक झिल्ली में 05-05 लीटर भरी हुई कुल 10 लीटर देशी महुआ शराब किमती 2000 रूपये 2. परिवहन में प्रयुक्त होण्डा एक्टीवा स्कूटी क्र0 CG06 GV 6410 किमती 40000 रूपये, जुमला रकम 42000 रूपये को जप्त किया जाकर पृथक - पृथक दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 556/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपीगण को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है.
संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, प्र.आ. माधोराम यादव यादव, आरक्षक कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, नरेश बरिहा, गो0सै0 संदीप बारीक एवं थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया।