सरायपाली : प्रारंभिक स्तर एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों के लिए विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
सरायपाली : जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी एवं जिला मिशन समन्वयक कमल नारायण चंद्राकर के निर्देशन एवं बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक स्तर एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों के लिए विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन क्रमशः बीआरसी कार्यालय एवं सेजेस सरायपाली में किया गया। जिसमें बारह जोन (मंदिर सरायपाली,बैदपाली,बोंदा भोथलडीह,चारभाठा,बलौदा,तोरेसिंहा, सिरबोड़ा,केदुवा,नवागढ़, झिलमिला,सिंघोड़ा)के चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
हायर सेकेण्डरी स्तर के लिए एबीईओ डी. एन. दीवान एवं प्रारंभिक स्तर(प्राथमिक एवं मिडिल)के लिए एबीईओ जितेन्द्र कुमार रावल को नोडल अधिकारी बनाया गया। वहीं निर्णायक मण्डल में हायर सेकेण्डरी स्तर हेतु प्राचार्य जितेन्द्र बुड़ेक,गीता तिवारी,मनोज पटेल एवं प्रारंभिक स्तर हेतु सीएसी लालभूषण पाढ़ी,किशोर पटेल,सुशील कुमार चौधरी को दायित्व दिया गया तथा संचालक मंडल में व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ,शैलेन्द्र कुमार नायक, प्रधान पाठक धर्मेंद्रनाथ राणा,सीएसी ऋषि प्रधान,प्रधान पाठक दुर्वादलराम दीप,सहा.शिक्षक योगेश कुमार साहु ,व्यवस्था प्रभारी में सीएसी कोमल प्रताप चौधरी,सहयोगी के रुप में व्याख्याता महेश नायक,सीएसी राजेश पटेल द्वारा बीईओ के आदेशानुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया।विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ बीआरसीसी कार्यालय में बीईओ प्रकाश चन्द्र मांझी,बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल,एबीईओ जितेन्द्र कुमार रावल, बीआरपी रम्भा जायसवाल द्वारा किया गया जिसका संचालन ऋषि कुमार प्रधान द्वारा किया गया। 
इसी प्रकार सेजेस सरायपाली में क्विज का शुभारंभ एबीईओ डी.एन. दीवान,प्राचार्य जे.के.बुडेक,मनोज पटेल,गीता तिवारी द्वारा किया गया।बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी होनहार विद्यार्थियों को देखकर काफी गदगद हूं,आप प्रतिभाशाली हैं तभी अपने जोन से चयनित होकर यहां तक अपना स्थान बनाया है। सर्वाधिक अंकों के साथ जिन्हें भी मौका मिले,कड़ी मेहनत कर अपनी योग्यता का जौहर जिला स्तर पर प्रदर्शित करने प्रेरित किया और विकासखंड स्तर पर भाग लेने हेतू सभी को बधाई दिया। बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल ने क्विज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के संदर्भ में बताया और पुरे लगन,निष्ठा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने शुभकामनाएं दी ।
नोडल अधिकारी एबीईओ जितेन्द्र कुमार रावल ने कहा यह विशिष्ट आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने ,नए अवसर प्रदान करने,उन्होंने सभी बच्चों को अपना मनोबल ऊंचा रखने हौसला आफजाई किया तथा प्रतिभागियों व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।नोडल अधिकारी एबीईओ डी.एन. दीवान ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की दिशा में बदलाव हो सकता है,वैज्ञानिक अभिरुचि में इज़ाफा के साथ बच्चों में प्रौद्योगिकी की समझ विकास में सहायक हो सकता है। सभी प्रतिभागियों एवम् मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई दी। क्विज संचालक प्रधान पाठक धर्मेंद्रनाथ राणा ने खूब मेहनत कर क्विज को के बी सी स्टाइल में कराने योगदान दिया तथा उन्होंने प्रतिभागियों को बेझिझक उत्तर देने प्रोत्साहित किया। हायर सेकेण्डरी स्तर पर क्विज का संचालन व्याख्याता शैलेन्द्र कुमार नायक द्वारा बखूबी किया गया। प्रवीण तिवारी, हरीश चौधरी, महेश नायक, गीता राय, रविंद्र कुमार भोई ,मालिक राम पटेल, डोमन लाल परेश्वर ,यशवंत चौधरी ,रश्मि राजा, हेमंत चौधरी का सहयोग सराहनीय रहा।
क्विज प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा - प्राथमिक शाला स्तर की क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपूर्वा पटेल,सेजेस सरायपाली,द्वितीय स्थान कुलदीप, शास.प्रा.शा.सिरबोडा,तृतीय स्थान पर दामिनी प्रधान,शास.प्रा.शा.झिलमिला रहीं।मिडिल स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान पर दुर्गाशंकर साहु,शास.उ.प्रा.शा. बोंदा,द्वितीय स्थान फणीश्वर राज बीसी,सेजेस सरायपाली,तृतीय स्थान वेदिका भोई,शास.उ.प्रा.शा.चारभांठा रहीं ।इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी स्तर पर प्रथम स्थान अमित पटेल,सेजेस सरायपाली,द्वितीय स्थान पर भवानी पटेल,शास.उ.मा.वि.मोहदा,तृतीय स्थान पर निक्की त्रिपाठी, मा.स.गो. शा.उ.मा.वि.सरायपाली ने कायम कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सभी प्रतिभागियों को विकासखंड द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । आभार प्रदर्शन व्याख्याता महेश नायक एवं सी ए सी ऋषि प्रधान ने किया।