मां को शराबी बेटे ने नशे में पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट...पु... - CG Sandesh

मां को शराबी बेटे ने नशे में पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट...पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। जिले के डभरा खुर्द गांव में बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के समय आरोपी नशे में धुत्त था। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

 


रविवार की शाम आरोपी अनिल पटेल ने 70 साल की मां अवधमति पटेल को जमीन पर पटक कर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे को भी पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर का चावल बेचकर शराब लेने जा रहा था, मां ने ऐसा करने से रोका। इससे नाराज होकर आरोपी ने अपनी मां को जमीन पर पटक दिया। महिला की हत्या कर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी बेटे को कोर्ट में पेश किय, जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें