सिंघोड़ा : गौठान में लगे मोटर पंप चुरा ले गए चोर - CG Sandesh

सिंघोड़ा : गौठान में लगे मोटर पंप चुरा ले गए चोर

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूढा के गोठान मे लगे मोटर पम्प की चोरी की शिकायत ग्राम बेलटीकरी निवासी नीलिमा प्रधान पिता यशवंत प्रधान उम्र 34 साल ने थाने में दर्ज कराई गई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम पंचायत रूढा के गौठान में क्रेडा विभाग द्वारा 05 एच. पी. सोलर सबमर्सिबल पम्प स्थापित किया गया था. जिसे कोई अज्ञात चोर 4-5 अक्टूबर की दरम्यानी रात चोरी कर ले गया. मोटर पम्प कोसमो कम्पनी का था.

पम्प के चोरी हो जाने पर ग्राम पंचायत के महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में परेशानी हो रही है. मोटर पम्प की कीमत 15000 रूपये बताई जा रही है. पुलिस ने आवेदन के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 379 भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें