महासमुंद : रोड किनारे पिकअप का टायर बदल रहे युवक को स्कूटी न... - CG Sandesh

महासमुंद : रोड किनारे पिकअप का टायर बदल रहे युवक को स्कूटी ने मारी ठोकर

महासमुंद : ग्राम घोडारी के निकट महानदी पुल के पास रोड किनारे पिकअप का टायर बदल रहे युवक को स्कूटी चालक ने ठोकर मार दी. जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम अछोली निषाद पारा निवासी नरेश कुमार निषाद ने पुलिस को बताया की उसका बडा लडका डोमन निषाद अछोली गांव के हरी शंकर साहू के पिकअप में हेल्परी का काम करता है. 8 अक्टूबर को पिकअप क्रमांक CG 06 GY 3029 में रायपुर से फल लेकर भवानीपट्ना जा रहे थे. रास्ते में महानदी पुल घोडारी के पास करीब शाम 04-05 बजे पिकअप वाहन का टायर पंचर हो गया, जिससे पिकअप वाहन को रोड के बगल में खडी कर डोमन निषाद गाडी में जेक चढाकर टायर बदल रहा था.

उसी समय रायपुर की ओर से आ रही स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG05AK 9428 का चालक अपने वाहन स्कूटी को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए डोमन निषाद को ठोकर मार दिया. एक्सीडेन्ट से डोमन के सिर, गले व कमर में काफी चोटे आयी थी, जिसका ईलाज अकालपुरख अस्पताल महासमुन्द में करा रहा था. ईलाज कराने के बाद स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने आरोपी स्कूटी क्रमांक CG05AK 9428 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें