महासमुंद : महिला और बच्चे का गला काटकर बेदर्दी से उतारा मौत के घाट, फ़रार आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस
कोमाखान थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम पतेरापाली में एक महिला और एक बच्चे का गला काटकर बेदर्दी से मौत के घाट उतारा गया है.
मृतक में एक पांच वर्ष का मासूम है जिसकी पहचान अमलेश ठाकुर तथा उसकी माँ तुलसीबाई उम्र 24 वर्ष के रूप में की गई है. घटना बीती रात करीब 8:30 की बताई गई है. मामले में पुलिस में मर्ग कायम कर आरोपी के विरुद्ध अपराध भी दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने मामले में आरोपी पोखराम ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर उम्र 30 साल निवासी पतेरापाली के विरुद्ध अपराध धारा 302 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. आरोपी के गिरफ्तार के बाद हत्या का खुलाशा हो पायेगा.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें