छत्तीसगढ़ में कांग्रेस देगी उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप,... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस देगी उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप, दिल्ली में CEC की बैठक शुरू

आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों और छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए शेष उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बैठक हो रही है।

इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ सीईसी के सदस्य और संबंधित राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भाग ले रहे हैं।

इससे पहले 13 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय में मध्य प्रदेश, तेलंगाना विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। सीईसी की बैठक से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात को लेकर आश्वस्त दिखे कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें