महासमुंद :  प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन 20 अक्टूबर को - CG Sandesh

महासमुंद : प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन 20 अक्टूबर को

स्कैनिंग एवं सेग्रीगेशन कार्य सम्पादन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

महासमुंद : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42, खल्लारी-41, बसना-40 एवं सरायपाली-39 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक द्वारा 20 अक्टूबर 2023 को होने वाले प्रथम चरण के रेंडमाइजेशन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रेंडमाइजेशन के तहत सीयू-1434, बीयू-2213 एवं वीवीपीएटी-1610 का प्रातः 10ः00 बजे से कलेक्टर परिसर स्ट्रांग रूम में रेंडमाइजेशन फेस-1, स्कैनिंग एवं सेग्रीगेशन कार्य होगा। रेंडमाइजेशन फेस-1 कार्य के लिए श्री देवेन्द्र साहू जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, नागेश साहू सहायक प्रोग्रामर की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार स्कैनिंग एवं सेग्रीगेशन कार्य के लिए विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 में अमित कुमार मोहंती सहायक मिट्टी परि. अधिकारी, आकाश शुक्ला उप अभियंता, खेमराज चौधरी जिला बाल संरक्षण अधिकारी, उत्तम कुमार नेताम सहायक वर्ग 2, यशवंत ठाकुर सहायक वर्ग 03, त्रिलोचन पटेल, सोनेश्वर प्रसाद ध्रुव डाटा एंट्री ऑपरेटर, विधानसभा क्षेत्र खल्लारी-42 में आर.पी. पटेल सहायक अभियंता, जागेश्वर सिन्हा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, चंदन गेन्ड्रे सहायक वर्ग 02, आशीष वर्मा सहायक वर्ग 03, ललित कुमार साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं योगेश कुमार साहू डाटा एनालिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र बसना-40 में दीपक मंडावी जिला पंजीयक, लुकेश बैस सहायक संचालक हथकरघा, सी.एच. जांगड़े सहायक अभियंता छ.ग.ग्रा. सड़क, विक्रम बरिहा, हीराचंद कोसरे सहायक वर्ग 03 एवं उत्तम सिन्हा, चंद्र कुमार सोनकर डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा विधानसभा क्षेत्र सरायपाली-39 में बी.के. पांडेय उप अभियंता लोक नि.विभाग, भीमराव घोड़ेसवार सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, लीलाधर सिन्हा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मनीष नंदे, राकेश चंद्राकर सहायक वर्ग 03 एवं सपन साहू, योगेश्वर राव मदनकर डाटा एंट्री ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें