सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर पति-पत्नी से गली गलौज, पति क... - CG Sandesh

सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर पति-पत्नी से गली गलौज, पति के साथ की मारपीट

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटकी में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ गाली गलौज करने से मना करने पर महिला के पति के साथ आरोपी ने मारपीट की.

ग्राम खैरझिटकी निवासी राजकुमार साहू पिता शंकर साहू उम्र 55 वर्ष ने अपनी शिकायत में बताया है की 9 अक्टूबर को दोपहर करीब 02-03 बजे वह खाना खाकर आराम कर रहा था. राजकुमार की पत्नि कुंती साहू घर के दरवाजे के पास खड़ी थी. उनके गांव का नुराधन साहू कुंती को देखकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर मां-बहन की गाली-गलौज करने लगा. जिसे सुनकर कुंती घर अंदर आकर अपनी पति को बताई.

राजकुमार घर से बाहर निकलकर नुराधन को गाली-गलौज करनें से मना किया, तब नुराधन साहू राजकुमार को भी मां-बहन की गाली-गलौज कर जान से मारनें की धमकी देने लगा.
तब राजकुमार ने कैसे मारेगा बोला तो नुराधन साहू उसे जमीन में पटक कर जान सहित मार दुंगा कहकर लात घुंसा से मारपीट करने लगा. राजकुमार के बायें गाल में आरोपी ने किसी चीज से चोट पहुंचाया है. राजकुमार को किस चीज से चोट पहुँचाया है इसकी जानकारी उसे नहीं है किन्तु दांत से काटा जैसा लग रहा है.

पुलिस ने आरोपी नुराधन साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें