CM बघेल की आज दंतेवाड़ा में चुनावी सभा...प्रचार अभियान की शु... - CG Sandesh

CM बघेल की आज दंतेवाड़ा में चुनावी सभा...प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे

दंतेवाड़ा/ जगदलपुर। विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम दिन 20 अक्टूबर से एक दिन पहले आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे।

 


 बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में दंतेवाड़ा ही बस्तर संभाग की इकलौती सीट थी, जहां कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा था। हालांकि भाजपा के तत्कालीन विधायक भीमा मंडावी की नक्सली हत्या के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर पिछली हार का बदला ले लिया था।

 इस बार यहां से कांग्रेस ने छवींद्र कर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नगरनार इस्पात संयंत्र देश को समर्पित किया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें