महासमुंद : नाम निर्देशन पत्र प्रदान व ऑनलाइन पोर्टल में एंट्... - CG Sandesh

महासमुंद : नाम निर्देशन पत्र प्रदान व ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री करने कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

महासमुंद : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र 39 सरायपाली, 40 बसना, 41 खल्लारी एवं 42 महासमुंद के लिए अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र प्रदान करने एवं अमानत राशि प्राप्त कर सी.जी.टी.सी. काटना एवं अन्य कार्यों के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा भूषण लाल ध्रुव जिला नाजिर महासमुंद, हेमप्रकाश निर्मलकर सहायक ग्रेड-03 और कुलेश कुमार दीवान भृत्य जिला कार्यालय महासमुंद की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार नाम निर्देशन प्रक्रिया के दौरान प्रतिदिन प्राप्त होने वाली जानकारियों एवं दस्तावेजों को निर्धारित वेब पोर्टल/सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि किए जाने एवं मतदान दिवस को मतपेटियों के संग्रहण के समय पीठासीन डायरी से वोटर टर्नआउट की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल/सॉफ्टवेयर में एंट्री करने एवं मतगणना के समय गूगल शीट आदि प्रविष्टि किए जाने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें भूपेन्द्र अम्बिलकर ई-जिला प्रबंधक, चिप्स महासमुंद दल प्रभारी होंगे तथा चोवाराम साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर विकासखंड शिक्षा विभाग महासमुंद की ड्यूटी लगाई गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें