महासमुंद : प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के सहयोग हेतु कर्मचारि... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के सहयोग हेतु कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

महासमुंद : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के सहयोग हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें सामान्य प्रेक्षक 1 के सहयोग के लिए डिगेश्वर वर्मा, स्टेनो टाईपिस्ट स्वास्थ्य विभाग महासमुंद, प्रेमप्रकाश पांडेय सहायक ग्रेड-03 सिविल सर्जन सह अस्पताल महासमुंद, तोषेन्द्र चन्द्राकर डाटा एंट्री ऑपरेटर अ.वि.अ. कोडार नहर महासमुंद, विवेक परदेशी भृत्य जिला मलेरिया महासमुंद की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार सामान्य प्रेक्षक 2 का सहयोग राजेन्द्र कुमार चन्द्राकर सहायक ग्रेड-02 सिविल सर्जन अस्पताल महासमुंद, राजेन्द्र गिलहरे सहायक ग्रेड-03 खनिज शाखा महासमुंद, शिवराज शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर जिला क्षय केन्द्र महासमुंद एवं महेश कुमार चन्द्राकर भृत्य स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय महासमुंद करेंगे।

इसी तरह योगेश कुमार शर्मा व्यय प्रेक्षक विधानसभा 39-सरायपाली एवं 40-बसना के सहयोग के लिए योगेश कुमार साहू, डाटा एनालिस्ट महिला एवं बाल विकास, राजू वर्मा, डाटा सहायक जिला योजना एवं सांख्यिकी, गिरीश साहू, सहायक ग्रेड-03 वन विभाग एवं रामचन्द्र यादव, भृत्य शिक्षा विभाग तथा नीलेश राउतकर, व्यय प्रेक्षक विधानसभा 41-खल्लारी एवं 42- महासमुंद के सहयोग के लिए लोकेश कुमार पटेल सहायक ग्रेड-02 सिविल सर्जन अस्पताल महासमुंद, रोहन सिंह देवांगन, डाटा एंट्री ऑपरेटर जिला लघु वनोपज महासमुंद, रूपेश कुमार ध्रुव, पी.ए.डी.ए. खण्ड चिकित्सा महासमुंद एवं हरीश चन्द्र साहू भृत्य शिक्षा विभाग महासमुंद की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारी सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें