इस जिले में 2 अस्पतालों को कराया गया बंद, नर्सिंग एक्ट के उल... - CG Sandesh

इस जिले में 2 अस्पतालों को कराया गया बंद, नर्सिंग एक्ट के उल्लंघन का मामला

भिलाई नगर। नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन के मामले में भिलाई और कुम्हारी के 2 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।

जांच के दौरान हुआ खुलासा

भिलाई-3 स्थित ज्योति हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम एक्ट के तहत जांच करने पहुंची टीम को बड़ी लापरवाही देखने को मिली। इस हास्पिटल का जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन का एनओसी 12 मार्च 2021 से 28 मई 2023 तक ही था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी और बिना पर्यावरण एनओसी के नियमित रूप से इस चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था, जो कि नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन व नियम विपरीत है। नतीजतन ने नर्सिंग होम एक्ट के अध्याय तीन की कंडिका 12 क (1) के तहत चिकित्सकीय व्यवसाय तत्काल बंद कर वैध दस्तावेज कार्यालय में पेश करने के बाद ही संस्थान का संचालन करने का निर्देश दिया है।

 


इसी तरह कैलाश नगर, कुम्हारी स्थित एपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने नर्सिंग होम एक्ट जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अनिल शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। यहां भी जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की एनओसी 21 मार्च 2023 तक ही था। बिना पर्यावरण एनओसी के नियमित रूप से चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था। एक्ट के अध्याय तीन की कंडिका 12 क (1) के तहत चिकित्सकीय व्यवसाय तत्काल बंद करने को कहा गया है।

जांच टीम ने ज्योति और एपेक्स अस्पताल के संचालकों से नोटिस में पूछा है कि आज दिनांक तक पर्यावरण एनओसी के बिना ही चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था। यह नियम विपरीत है, तो क्यों न नियम विरुद्ध संचालन के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत कर लायसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा की जाए?



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें