सरायपाली : भागवत भजन माला का कार्यक्रम संपन्न - CG Sandesh

सरायपाली : भागवत भजन माला का कार्यक्रम संपन्न

प्रकोष्ठ कोलता समाज द्वारा रामचंडी मंदिर में विगत बुधवार को भागवत भजन माला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत भोई डॉ रमेश भोई, भाग्येश साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । 



सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण का पूजन एवं माल्यार्पण मंदिर अध्यक्ष श्री भोई और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश प्रधान द्वारा किया गया। भागवत भजन माला के गायक कीर्तन पात्र का स्वागत डॉ भोई और मंदिर अध्यक्ष द्वारा किया गया। भागवत भजन माला के सभी सदस्यों का श्रीफल,माला और वंदन लगाकर युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। भागवत भजन माला में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। भजन सुनने के लिए आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज जन उपस्थित थे ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश प्रधान, विनय प्रधान, उत्कल प्रधान, सुनील प्रधान, देवराज बारिक, मुरारी प्रधान, रोशन प्रधान, चिंतामणि प्रधान, कविराज साहू, विवेक बेहरा, श्यामा चरण प्रधान, कपिल प्रधान, अजय भोई, विजय प्रधान, योगेश साहू, बोधराम साहू, प्रकाश प्रधान, अभय साहू, अखिलेश साहू, भूपेश साहू, मनीष नायक, सुरेश भोई, कमलेश साहू, संजय नायक, संभू बारिक, आशीष साहू, निरंजन भोई, विक्रांत साहू, सुभाष साहू, बसंत प्रधान, श्यामा प्रधान, अलेख प्रधान, रिंकू प्रधान, अंकित साहू ,स्वरूप प्रधान,राजेंद्र भोई ,निलेश, निमेष, देवेंद्र, प्रमोद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाग्येश साहू ने किया। यह जानकारी कार्यकारिणी के मिडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें