सरायपाली : छोटा हाथी के चालक ने अज्ञात वाहन को पीछे से मारी ... - CG Sandesh

सरायपाली : छोटा हाथी के चालक ने अज्ञात वाहन को पीछे से मारी ठोकर, मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के श्याम ढाबा एवं ग्राम चट्टीगिरोला के बीच छोटा हाथी के चालक ने स्वयं अज्ञात वाहन को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटे आई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 19 अक्टूबर को अपराध कायम किया है.

मर्ग जांच में पाया गया कि रवि बंजारा 22 फरवरी को रात करीब 11:30 बजे सोनू रोडवेज ओम ट्रेडर्स सरायपाली का TATA ACE छोटा हाथी क्रं. CG 06 GM 9121 को चलाते हुए ग्राम भोथलडीह से सामान छोड कर वापस सरायपाली आ रहा था. इसी दौरान श्याम ढाबा एवं ग्राम चट्टीगिरोला के बीच अज्ञात वाहन को पीछे से ठोकर मार दिया. जिससे रवि बंजारा के सिर तथा शरीर के अन्य भागों में गंभीर आई थी, उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस के द्वारा शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर श्री नारायणा हास्पीटल रायपुर ईलाज हेतु भर्ती किया गया था, जहाँ ईलाज के दौरान 24 फरवरी को मौत हो गयी.

घनश्याम साहू के रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्र नगर रायपुर में मर्ग क्रं. 0/14/2023 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जांच पंचनामा में लिया गया. मूल घटनास्थल थाना सरायपाली क्षेत्र का होने से असल मर्ग कायमी हेतु डायरी थाना सरायपाली भेजने पर थाना सरायपाली में मर्ग क्रमांक 68/23 धारा 174 जा0फौ0 का मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया है.

पीएम रिपोर्ट एवं गवाहो के कथन के आधार पर मृतक स्वयं से वाहन क्रमांक CG 06 GM 9121 को चलाकर अज्ञात वाहन को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट होने एवं ईलाज के दौरान मृत्यू होने से आरोपी रवि बंजारा के विरूध्द अपराध धारा 304(ए) भा0द0वि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें