बसना : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
सुकदेव वैष्णव, बसना : 20 अक्टूबर को बसना पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली की ग्राम कुम्हारी के गजपति बरिहा नामक व्यक्ति कुम्हारी नाला के पास रोड किनारे एक सफेद बोरी के अंदर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है ग्राहक का तलाश कर रहा है कि सूचना पर ग्राम कुम्हारी नाला के पास रोड किनारे पहुंचकर एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गजपति बरिहा पिता ईश्वर बरिहा उम्र 30 साल साकिन कुम्हारी, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया.
आरोपी के कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 10 लीटर एवं एक पीला रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर, कुल जुमला 15 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 566/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, प्र0आर0 महेन्द्र पटेल, आरक्षक जय कंवर, बसंत जोल्हे, एवं थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया।